Raipur Ras Season 5: होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर बढ़ाएंगी शोभा

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Ras Season 5: राजधानी रायपुर में पारंपरिक डांडिया और गरबा के सबसे प्रतिष्ठित व लोकप्रिय आयोजन ‘रायपुर रास’ (सीजन 5) का भव्य आगाज होने जा रहा है। आगामी 16 और 17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियों और मुख्य विशेषताओं की जानकारी साझा करने के लिए मंगलवार को एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों ने कई रोमांचक खुलासे किए।

Read More : Journalist Arrested In Gambling Raid: Double Standards In Journalism: दिन में कलम और रात में ताश के पत्ते, जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़े ‘कलमकार’ की करतूत से उठा पर्दा

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर बढ़ाएंगी शोभा प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर होंगी, जो मुख्य अतिथि के रूप में इस भव्य उत्सव में शिरकत करेंगी और अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाएंगी। समिति ने बताया कि इस बार का आयोजन सुरक्षा, संस्कृति, ग्लैमर और बंपर उपहारों के अनूठे संगम के साथ रायपुर वासियों को एक पूरी तरह नया और अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

Read More : CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, QR कोड भेजकर मांगे 32 हजार

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक धुनों का अनूठा संगम ‘रायपुर रास’ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सांस्कृतिक शुद्धता है। इस उत्सव के दौरान बॉलीवुड गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी और केवल 100% पारंपरिक गरबा संगीत ही बजाया जाएगा। खास बात यह है कि गरबा की शुरुआत सुआ, ददरिया, करमा या पंथी गीतों की लोक धुनों को पारंपरिक गुजराती गरबा बीट्स के साथ मिक्स करके की जाएगी।

इसके अलावा, वेन्यू पर ‘गढ़कलेवा कॉर्नर’ विशेष आकर्षण होगा, जहां लोग छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे चीला, फरा, भजिया, खुरमी और अनरसा का लुत्फ उठा सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में उन्हें सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अपनी वेशभूषा और डांस स्टेप्स में बेहतरीन तरीके से दर्शाया हो।

Read More : Kitchen Gardening: बाजार जैसे टमाटर अब घर पर उगाएं, बीज लगाने से लेकर अच्छी पैदावार पाने तक अपनाएं ये टिप्स

कड़े नियम, ‘AC वाला गरबा’ और लाखों के बंपर इनाम

  • एसी वेन्यू (AC Wala Garba): अक्टूबर की उमस और गर्मी से राहत देने के लिए पूरे वेन्यू को पूरी तरह वातानुकूलित (Air-Conditioned) रखा गया है।

  • सख्त एंट्री नियम: कार्यक्रम में पूरी तरह पारिवारिक माहौल बनाए रखने के लिए केवल कपल्स और ग्रुप एंट्री को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि स्टैग बॉयज (अकेले लड़कों) का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके साथ ही केवल पारंपरिक परिधानों में ही एंट्री मिलेगी।

  • बंपर इनाम और इंटरनेशनल ट्रिप्स: जैन मोबाइल की तरफ से हर प्रतिभागी को स्क्रैच कूपन दिया जाएगा, जिसमें iPhone और iPad जीतने का मौका मिलेगा। वहीं, श्री ट्रेवल्स की ओर से विजेताओं को बाली, स्विट्जरलैंड, श्रीलंका और फुकेत की इंटरनेशनल ट्रिप्स दी जाएंगी।

  • सुरक्षा इंतजाम: वेन्यू पर सीसीटीवी कैमरे, महिला बाउंसर्स, ट्रैफिक पुलिस बल और डॉक्टरों की मेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी।

प्रेसवार्ता में सार्थक शर्मा के साथ ऋषभ सोनी, वर्धन पाठक, शशांक ठाकुर, ऋषभ जैन, यश सोनी, प्रतीक कसार, शुभांशु आचार्य, रवि दीक्षित, सिद्धार्थ ठक्कर, मोहित नानवानी, नितिन भंडारकर, यश गोलछा, अमित वर्मा, पलाश बरडिया, अवि चौरसिया, दिव्यांश अग्रवाल और मानस श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *