chhattisgarh liquor scam : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर आज भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से बहस पूरी हो गई है, और अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) 2 सितंबर को अपना पक्ष रखेगा।
chhattisgarh liquor scam : चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पिछली अपील खारिज कर दी थी और उन्हें हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था।
chhattisgarh liquor scam : 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर हैं चैतन्य
chhattisgarh liquor scam : ईडी की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद 23 अगस्त को चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था, जहाँ उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी।
chhattisgarh liquor scam : ईडी के आरोप
chhattisgarh liquor scam : ईडी के अनुसार, जांच में पाया गया है कि इस घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और लगभग 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई। ईडी का आरोप है कि चैतन्य बघेल को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नकद मिले थे। उन्होंने इस पैसे को अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के माध्यम से ठिकाने लगाया।
chhattisgarh liquor scam : इसके अलावा, उन पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को संभालने का भी आरोप है। ईडी का कहना है कि वे इस पैसे को आगे निवेश करने के लिए कांग्रेस के प्रमुख सहयोगियों तक पहुँचाते थे। इस मामले में पहले भी कई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और पूर्व मंत्री कवासी लखमा शामिल हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।











