C.G News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका! 1 जनवरी से फाइलें होंगी गायब… नया ई-आफिस सिस्टम करेगा ताबड़-तोड़ काम

0
160
mahanadi bhavan
1 जनवरी से बदल जाएगा सरकारी कामकाज का तरीका

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कामकाज में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2026 से राज्य के सभी मंत्रालय, विभाग और कलेक्टर कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम को अनिवार्य किया जाएगा। इसके तहत अब किसी भी दस्तावेजी फाइल (फिजिकल) को विभाग प्रमुख की अनुमति के बिना संचालित नहीं किया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
मुख्य सचिव ने प्रदेश के समस्त विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, संभागायुक्त और कलेक्टरों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह कदम सुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पिछले एक साल से राज्य में ई-ऑफिस प्रक्रिया लागू करने की कोशिशें जारी थीं।

Read More : Chhattisgarh Assembly News : विधानसभा में सड़क मरम्मत पर जोरदार हंगामा, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

कामकाज में पारदर्शिता और प्रभावशीलता
ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने के बाद कार्यालयीन बस्ती, डाक और फाइलों का सम्पादन डिजिटल माध्यम से होगा। इससे दस्तावेजों की ट्रैकिंग आसान होगी, निर्णय लेने में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार की संभावनाओं में कमी आएगी। मंत्रालय, विभागाध्यक्ष और जिले स्तर पर कामकाज अधिक प्रभावी और उत्तरदायी होगा।

सवाल: क्या डिजिटल बदलाव कामयाब होगा?
हालांकि ई-ऑफिस से कामकाज में पारदर्शिता आएगी, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सभी विभाग और कर्मचारी समय पर डिजिटल बदलाव को अपना पाएंगे? ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे जिला कार्यालयों में तकनीकी बाधाएं तो नहीं आएंगी?

Read More : C.G News : रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता का सड़क उत्पात, राहुल ठाकुर की स्कॉर्पियो ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग… देखें VIDEO

डिजिटल क्रांति के फायदे
विशेषज्ञों का मानना है कि ई-ऑफिस से शासन प्रक्रिया तेज और ट्रैक करने योग्य बनेगी। फाइलों का सही रिकॉर्ड रहेगा और दस्तावेज खोने या गुम होने की समस्या खत्म होगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here