Monday, February 16, 2026
22 C
Raipur

Chhattisgarh Crime News : महंगे शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, शहर के तीन थाना क्षेत्रों से पार की थी गाड़ियां, विधानसभा इलाके से गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News : रायपुर। राजधानी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा बरामद की है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 3,00,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, शहर के सिविल लाईन, पण्डरी और न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला संदीप साहू, जो पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है, हाल के दिनों में महंगी बाइक का उपयोग कर रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने संदीप को घेराबंदी कर पकड़ा।

संदीप साहू से जब मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी सत्यम दास मानिकपुरी के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों से चार वाहन चोरी किए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी सत्यम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने केटीएम ड्यूक और यामहा जैसी महंगी बाइक सहित एक एक्टिवा जब्त की है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बरामद तीन मोटरसाइकिलों के संबंध में पहले से ही सिविल लाईन और पंडरी थाने में अपराध दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी संदीप साहू (19 वर्ष) और सत्यम दास मानिकपुरी (18 वर्ष) शातिर अपराधी हैं और पूर्व में धरसींवा थाना क्षेत्र से भी वाहन चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

रायपुर पुलिस की इस सफल कार्रवाई में सिविल लाईन थाना प्रभारी और एण्टी क्राईम साईबर यूनिट के प्रभारियों सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds