Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG Jobs: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब 2 से 4 नवंबर तक...

CG Jobs: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी CGPSC SI मुख्य परीक्षा

Nishaanebaz News Desk-CGPSC SI Main Exam Date Changed: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव से परेशान अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा अक्टूबर की बजाय नवंबर में आयोजित की जाएगी।

CGPSC के नए कार्यक्रम के अनुसार SI मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा की संभावित तारीख 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 तय की गई थी।परीक्षा की तारीख में बदलाव से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो एक साथ शिक्षक भर्ती परीक्षा और SI मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

शिक्षक भर्ती परीक्षा से टकरा रही थी तारीख
SI मुख्य परीक्षा की पुरानी तारीख को लेकर अभ्यर्थियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी। दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। वहीं SI मुख्य परीक्षा के लिए 24 से 26 अक्टूबर की तारीख संभावित थी।ऐसे में 25 अक्टूबर को दोनों परीक्षाएं होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता था। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर अभ्यर्थियों की समस्या सामने आने के बाद आयोग ने अब SI मुख्य परीक्षा को नवंबर में कराने का फैसला किया है।
Read More: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश पर ब्रेक! फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक और बिजली का अलर्ट

7,301 अभ्यर्थी देंगे SI मुख्य परीक्षा
CGPSC द्वारा 4 अगस्त को जारी किए गए SI मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद अक्टूबर में परीक्षा कराने की संभावित तारीख सामने आई थी। SI प्रारंभिक परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।तारीख बदलने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी मिलेगा। हालांकि परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को CGPSC की आधिकारिक सूचना का पालन करना होगा।

अभ्यर्थियों की तैयारी को मिला अतिरिक्त समय
परीक्षा करीब एक सप्ताह से ज्यादा आगे खिसकने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और मजबूत करने का मौका मिलेगा। खासकर वे अभ्यर्थी जो शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं, अब दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग रणनीति बना सकेंगे।CGPSC का यह बदलाव परीक्षा तारीखों के टकराव से पैदा हुई परेशानी को दूर करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here