रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई तेज़ हो गई है। आज की कार्रवाई में CBI ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
इस घोटाले में अब तक कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पहले 18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जनवरी में अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें नितेश सोनवानी, ललित गणवीर, शशांक गोयल, भूमिका कटियार, और साहिल सोनवानी शामिल हैं।
Read News : MP News : धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 60 पेटी अवैध शराब बरामद
सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं। सीबीआई इस मामले की जाँच जारी रखे हुए है और कथित भ्रष्टाचार और परीक्षा घोटाले की विस्तृत जांच कर रही है।













