cgbse-dped-result-2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने D.P.Ed. परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। मंडल ने गुरुवार 8 मई को आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। परीक्षा में शामिल छात्रों का लंबे समय से परिणाम का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

मंडल से जारी जानकारी के अनुसार, D.P.Ed. प्रथम वर्ष परीक्षा में कुल 51 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि द्वितीय वर्ष परीक्षा में 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
cgbse-dped-result-2026: परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in
पर जाना होगा। वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाकर छात्र अपना अनुक्रमांक दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
cgbse-dped-result-2026: यदि किसी छात्र को परिणाम देखने में तकनीकी परेशानी आती है, तो वे कुछ समय बाद दोबारा वेबसाइट पर प्रयास कर सकते हैं, क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना रहती है।









