Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर स्पेशल एजुकेटर भर्ती...

CG Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर स्पेशल एजुकेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब है आवेदन की आखिरी तारीख…

CG Sarkari Naukari
CG Sarkari Naukari

CG Sarkari Naukari : रायपुर। शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 5000 पदों पर होने की उम्मीद है, जिसके लिए आवेदन जल्द ही शुरू हो रहे हैं।

READ MORE : Rajnandgaon News : शिक्षकों के WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, DEO ने 5 शिक्षकों को भेजा नोटिस…

CG Sarkari Naukari : कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं:

  • आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 7 अक्टूबर 2025
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2025

अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से ही स्वीकार किए जाएंगे।

कैसे और कहाँ करें आवेदन?

अभ्यर्थियों को अपना भरा हुआ आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों में जमा करना होगा।

READ MORE : Juhi Chawla actress : देश की सबसे अमीर अभिनेत्री बनीं जूही चावला: IPL से लेकर रियल एस्टेट तक, 7,790 करोड़ रुपये की मालकिन

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, जैसे शैक्षणिक अर्हताएँ, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और आवेदन पत्र का प्रारूप, स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए, नियमानुसार और समय पर अपना आवेदन जमा करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here