CG Road Accident : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुर्दाटोला के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
CG Road Accident : मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय आशिक सोरी और 45 वर्षीय मंगल सिंग के रूप में हुई है।
इस हादसे में एक बाइक सवार, 28 वर्षीय कवल सिंग जैन, गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
READ MORE : CM Yadav Schedule Today : सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम….











