CG Road Accident : दुर्ग, छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के गया नगर में एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मां और उसकी 2 साल की बेटी की मौत हो गई। घटना का सामना पिता के सामने हुआ, जो स्कूटी चला रहे थे। मुरम से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक महिला और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।
READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : भक्ति में डूबा सालासर धाम, गूंजे जय हनुमान के जयकारे…
CG Road Accident : जानकारी के अनुसार, विकास साहू अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्कूटी से काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे, पीछे से आती ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार ने सिर्फ एक हफ्ते पहले ही अपनी लाडली का जन्मदिन मनाया था। स्थानीय निवासी दिनेश देवांगन ने बताया कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, वहां रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है, खासकर स्कूलों के कारण बच्चों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि ट्रैक्टर और ट्राली जब्त कर जांच जारी है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।













