Monday, February 16, 2026
18.5 C
Raipur

CG Politics : नई गाइडलाइन पर सियासी घमासान: बृजमोहन के पत्र पर मंत्री बोले- उनका हक, विकास उपाध्याय ने कहा- संसद में क्यों नहीं उठाते मुद्दा?

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि खरीदी-बिक्री के कलेक्टर गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने की मांग की है। इस पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि यह सांसद का व्यक्तिगत विषय है, पत्र लिखना उनका अधिकार है और इस पर उन्हें ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह उनकी ही सरकार है, फिर भी सहानुभूति लेने के लिए चिट्ठी राजनीति की जा रही है। संसद चल रही है तो मोदी-शाह से शिकायत क्यों नहीं करते?

 

CG Politics : कांग्रेस में विवाद पर मंत्री की चुटकी

CG Politics : मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच हुए हंगामे पर मंत्री जायसवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभाव है, इसलिए ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं। वहीं संत परम आलय के बयान पर उन्होंने कहा कि संत समाज में आदर्श माने जाते हैं इसलिए ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, इससे कटुता फैलती है।

CG Politics : विकास की चुनौती: सड़क पर उतरें, कांग्रेस साथ होगी

CG Politics : बृजमोहन के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर गाइडलाइन के मुद्दे पर आंदोलन करने सड़क पर उतरें, तो कांग्रेस भी साथ आएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहें तो हम निमंत्रण पत्र लेकर आ जाएं?

CG Politics : जायसवाल को जवाब: कांग्रेस लोकतांत्रिक, बीजेपी पर आरोप

CG Politics : मंत्री जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह लोकतांत्रिक है, अध्यक्ष तक का चुनाव हो रहा है। लेकिन बीजेपी के पास जनता को दिखाने लायक कोई काम नहीं है, इसलिए जहां-जहां जा रहे हैं, वहां विरोध झेलना पड़ रहा है। दुर्ग और अन्य जिलों में भी मंत्रियों के खिलाफ विरोध हो चुका है।

CG Politics : कांग्रेस संगठन में मजबूती का दावा

CG Politics : मनेंद्रगढ़ विवाद को अफवाह बताते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस में अनुभवी और मेहनती लोगों को जिम्मेदारी दी गई है और संगठन मजबूत हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष लगातार दौरे पर हैं और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds