CG Politics : जगदलपुर : जगदलपुर में भाजपा और कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला स्तर पर सोशल मीडिया टीम का गठन किया है। दोनों ही पार्टियां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी बना रही हैं।
CG Politics : भाजपा ने अपनी सोशल मीडिया टीम का गठन करते हुए ब्रिजेश शर्मा को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही कुल 11 सदस्यों को टीम में शामिल कर विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।
CG Politics : राजनीतिक रूप से सक्रिय बस्तर जिले में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए दोनों दल अब डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। नई टीमों के जरिए पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।
CG Politics : भाजपा की घोषित सूची में शामिल अन्य पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाया जा सके।













