CG Politics : बिलासपुर : बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ जनसभा में सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान न देने वाली सरकार बताया और कहा कि यह सरकार सिर्फ धुआं छोड़ रही है, जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा।
CG Politics : सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब नेताओं को यह कहना बंद कर देना चाहिए कि हमने काम नहीं किया इसलिए हारे। सच यह है कि भाजपा ने वोट चोरी की और कांग्रेस इसी कारण हारी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोट चोरी के प्रमाण भी पेश किए थे। साथ ही कहा कि आने वाले समय में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा ‘हाइड्रोजन बम’ फूटेगा।
CG Politics : सभा में सचिन पायलट ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, किसी एक व्यक्ति विशेष के नाम पर नहीं। उन्होंने रायपुर में भी दोहराया कि भाजपा की सरकार दिखावे की सरकार है और जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील है।
CG Politics : महंत के ‘चमचा और सांप-बिच्छू’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और विपक्ष की जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा रही है।
CG Politics : यह सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड में आयोजित की गई थी, जहां भूपेश बघेल के साथ ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, धनेंद्र साहू और अरुण वोरा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।











