Monday, February 23, 2026
22.4 C
Raipur

CG NEWS : शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की हत्या, चार घायल, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

CG NEWS : धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। शनिवार रात आयोजित चौथिया कार्यक्रम में दुल्हन पक्ष और बैंड पार्टी के सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में दुल्हन के भाई की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा दल के बीच नाच-गाने के दौरान विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बैंड पार्टी के एक युवक ने दुल्हन पक्ष के 23 वर्षीय चंदन निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनमें तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

CG NEWS : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds