CG NEWS : रायपुर : रायपुर के मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील प्लांट में सैकड़ों मजदूर अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। बार-बार आवेदन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर प्लांट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
CG NEWS : कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बंटी मिश्रा और अन्य मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा और उनसे बंधुआ मजदूरों की तरह काम कराया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
CG NEWS : मजदूरों की प्रमुख मांगों में वेतन में नियमित बढ़ोतरी, ओवरटाइम का उचित भुगतान, त्योहारों पर दोगुना वेतन, हर माह चार सवेतन अवकाश और नियुक्ति पत्र व वेतन पर्ची की सुविधा शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों ने ईएसआई और पीएफ जैसी बुनियादी सुविधाएं, बोनस, ग्रेच्युटी, सुरक्षा उपकरण और स्थायी नियुक्ति की भी मांग की है।
CG NEWS : कर्मचारियों का कहना है कि बिना कारण नौकरी से निकालने पर रोक लगे और लंबे समय से कार्यरत मजदूरों को पदोन्नति व स्थायित्व दिया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा और दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।











