CG News : दुर्ग | दुर्ग जिले में बीते 48 घंटों के भीतर शिवनाथ नदी ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पहले सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरसा में समोदा निवासी साहिल देशमुख अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन तेज बहाव में बहकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और साहिल का शव बरामद किया।
CG News : दूसरी घटना मोहारा एनीकेट में हुई, जहां 35 वर्षीय प्रशांत सोनी की डूबने से जान चली गई। घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने उनका शव नदी से बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बारिश थमने से जलस्तर थोड़ा घटा है, जिससे लोग नहाने के लिए नदी में उतर रहे हैं, लेकिन गहरे गड्ढे और तेज धारा उनकी जान के लिए खतरा बन रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है।











