CG NEWS : कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पोड़ी विकासखंड के कई गांवों के निवासियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना के कारण क्षेत्र के घने जंगलों की बड़े पैमाने पर कटाई होगी, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।
CG NEWS : ग्रामीणों ने विशेष रूप से हाथियों के अस्तित्व पर संकट की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जंगलों के उजड़ने से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास समाप्त हो जाएगा, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ सकता है।
CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक को कमर्शियल माइनिंग के तहत पश्चिम बंगाल की कंपनी रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया है। इस खदान के लिए सरकार ने करीब 725 एकड़ जमीन निजी क्षेत्र को दी है।
CG NEWS : ग्राम पंचायत पुटीपखना, जल्के, तनेरा, सेन्हा सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में इस फैसले का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कंपनी के अधिकारी ग्राम सभाओं से खदान के समर्थन में प्रस्ताव पारित कराने का दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए और जंगल, पर्यावरण व वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।












