Tuesday, March 31, 2026
33.1 C
Raipur

CG News: दो बहुओं का धरना, तहसीलदार पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

CG News: बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दो महिलाओं का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेणु गुप्ता और वंदना गुप्ता नाम की दो महिलाएं अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

CG News: हैरानी की बात यह है कि रेणु गुप्ता के पति राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा में तहसीलदार हैं और वंदना गुप्ता के ससुर एस.सी. गुप्ता मत्स्य पालन विभाग में सहायक संचालक हैं। गांव के कई लोग भी बहुओं के समर्थन में धरने में शामिल हैं।

CG News: रेणु गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2022 में तहसीलदार राहुल गुप्ता से रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद महज 60 दिन ही साथ रखा गया और फिर दहेज की मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। पति से संपर्क की कोशिशें नाकाम होने के बाद रेणु ने अंबिकापुर कोर्ट में धारा 9 के तहत याचिका दायर की है।

CG News: वहीं वंदना गुप्ता की शादी जनवरी 2024 में रोहित गुप्ता से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। शादी के बाद दोनों 90 दिन तक जगदलपुर में साथ रहे, लेकिन इसके बाद रोहित गुप्ता अचानक घर लौट आया और लापता हो गया। वंदना ने जब पति की खोजबीन की तो कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उसने बालोद कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वंदना का आरोप है कि उसके ससुर ने जानबूझकर उसे पति से अलग किया और रोहित को छतरपुर में छिपाकर रखा गया है।

CG News: दोनों बहुओं ने बताया कि उनके पति और ससुराल पक्ष ने उनके नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। जब वे झलमला स्थित ससुराल पहुंचीं तो सास-ससुर घर में ताला लगाकर कहीं और चले गए। इसके बाद से दोनों महिलाएं बीते पांच दिनों से घर के बाहर बैठकर शासन और प्रशासन से न्याय की अपील कर रही हैं।

CG News: इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। रेणु का कहना है कि उनके पिता ने शादी में पर्याप्त दहेज दिया था, अब वे अपने हक के लिए लड़ रही हैं। बुधवार रात तक ग्रामीण उनके समर्थन में जुटे रहे। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories