Monday, February 9, 2026
14.8 C
Raipur

CG NEWS: FIR दर्ज करने के लिए टीआई ने वसूले 30 हजार, आरोपी से भी 20 हजार लेकर छोड़ा, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

CG NEWS: बिलासपुर। जिले में एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती के बावजूद कुछ थानेदार अपने पुराने ढर्रे पर कायम हैं। ताजा मामला तखतपुर थाने का है, जहां के थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल पर एक महिला से एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 30 हजार रुपए लेने और फिर आरोपी से मुचलका देने के एवज में 20 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगा है।

CG NEWS: तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने छेड़छाड़ और लूटपाट की शिकायत की थी। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि जब वे थाने पहुंचे, तो टीआई अनिल अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने एक युवक के माध्यम से संपर्क किया, तो बताया गया कि केस दर्ज कराने के लिए 30 हजार रुपए देने होंगे। एडवांस में 10 हजार दिए गए, बाकी रकम एफआईआर दर्ज होने के बाद दी गई।

 

READ MORE: weather News: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

CG NEWS: हालांकि, एफआईआर में सिर्फ छेड़छाड़ की धारा लगाई गई, लूटपाट की धारा नहीं जोड़ी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे मुचलके पर छोड़ने के लिए टीआई ने उससे भी 20 हजार रुपए ले लिए। जब इस पूरे मामले की जानकारी पीड़िता और उसके पति को हुई, तो वे सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई।

CG NEWS: एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर टीआई अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया गया। साथ ही, एसएसपी ने उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि महिला को तत्काल उसकी राशि लौटाई जाए। दबाव में आकर टीआई ने महिला को पैसे वापस कर दिए।

CG NEWS: महिला का आरोप है कि आरोपी से पैसे लेकर उसे बिना उचित कार्रवाई के छोड़ दिया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS: अनिल अग्रवाल पर पहले भी लगे हैं आरोप

CG NEWS: अनिल अग्रवाल पहले सिविल लाइन थाने में एसआई के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान उन पर मिट्टी तेल चोरी करने वालों को पकड़कर छोड़ने के आरोप लगे थे, जिस पर विभागीय जांच भी चली थी। इसके बाद उनका जिले से ट्रांसफर कर दिया गया था। निरीक्षक बनने के बाद उनकी पोस्टिंग दोबारा जिले में हुई और उन्हें बेलगहना चौकी और कोटा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोटा थाने में भी उन पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे, जिसके चलते एसएसपी ने उन्हें वहां से हटा दिया था। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds