CG NEWS : रायपुर : एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। आज कर्मचारियों ने “आपने बनाया है तो संवारेंगे कब” ? के नारे लगाते हुए सवाल रैली निकाली और सभी जिलों में भाजपा जिला कार्यालय का ज्ञापन दिया । कर्मचारियों ने कहा कि,चुनावों में बीजेपी ने हमने बनाया है तो हम ही संवारेंगे का नारा लगाया था ,पर आज तक हमारी स्थिति जस की तस है इस कारण आज सवाल रैली के माध्यम से यह पूछा जा रहा है कि ,आप ने बनाया है तो संवारेंगे कब ?
CG NEWS : कर्मचारियों ने अपने नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल अवकाश सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम सभी जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
CG NEWS : संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी एवं महासचिव कौशलश तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र व मोदी गारंटी में संविदा एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण एवं नियमितीकरण संविलियन करने का वादा किया था। साथ ही मोदी की गारंटी मे नियमितीकरण का उल्लेख भी किया हैं, इसके बावजूद इसके 20 माह बीत चुके हैं और 160 से अधिक बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इस हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं—
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई।
लैब टेस्ट, शिशु वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र बंद।
CG NEWS : स्कूल/आंगनबाड़ी में बच्चों की स्वास्थ्य जांच ठप।
CG NEWS : टीबी, मलेरिया, बीपी, शुगर सहित मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही। एन एच एम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास ने कहाँ कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होता, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा और यदि हड़ताल लंबी खिंची तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी, जिसकी पुरी जिम्मेदारी शासन की होंगी।













