Monday, March 16, 2026
38.1 C
Raipur

CG NEWS : ई-केवायसी से वंचित हितग्राहियों का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राशन दुकानों और ई-केवायसी से जुड़ा मामला सदन में गूंजा। ई-केवायसी नहीं होने की वजह से कई हितग्राहियों के राशन से वंचित होने का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से जवाब मांगा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने दूसरी बार सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

CG NEWS : कार्यवाही के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने राशन वितरण से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए उन हितग्राहियों की जानकारी मांगी, जिनका ई-केवायसी नहीं हो पाया है। इस पर मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि 64,428 हितग्राहियों का ई-केवायसी बाकी है, जबकि 15,758 लोगों का ई-केवायसी अब तक नहीं हुआ है। इस पर विधायक ने कहा कि एक लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों का राशन रोक दिया गया है। मंत्री ने जवाब दिया कि जिनका ई-केवायसी नहीं हुआ है, वे जल्द इसे करवा लें।

CG NEWS : दिलीप लहरिया ने सवाल किया कि ई-केवायसी कब तक पूरा किया जाएगा और केवायसी के नाम पर गरीबों का राशन क्यों रोका जा रहा है। मंत्री बघेल ने कहा कि ई-केवायसी की प्रक्रिया राशन दुकानों में ही पूरी की जा सकती है और वहीं केवायसी होने के बाद राशन मिल जाएगा।

CG NEWS : इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई हितग्राहियों के अंगूठे के निशान मशीन में मैच नहीं हो रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए क्या व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख लोग राशन से वंचित हैं, उनके लिए क्या समाधान है।

CG NEWS : मंत्री ने जवाब दिया कि कई हितग्राही राशन लेने के लिए दुकान ही नहीं जा रहे हैं और ई-केवायसी की व्यवस्था राशन दुकानों में पीएसओ के माध्यम से हो जाती है। इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि हितग्राही बार-बार राशन दुकान जा रहे हैं। अगर दो महीने तक ई-केवायसी नहीं हो पाता है तो क्या तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा।

CG NEWS : मंत्री ने कहा कि अगर हितग्राही राशन दुकान नहीं जा पा रहे हैं तो मोबाइल के माध्यम से भी ई-केवायसी किया जा सकता है। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट और सर्वर की समस्या है, ऐसे में क्या व्यवस्था है। मंत्री ने जवाब दिया कि जिनका ई-केवायसी नहीं हुआ है, उन्हें पिछले महीने का राशन दिया जाता है। मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने दूसरी बार सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Latest YouTube Shorts

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

Raipur में वकील की सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, FIR दर्ज..

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

अस्पताल में दिखे स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान, फैंस की बढ़ी चिंता

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान...

Related Articles

Popular Categories