CG News : रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी : ATC ठप, कई फ्लाइटें रद्द और डायवर्ट….

Parivesh
CG News

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मंगलवार रात गिरी बिजली ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में लगे सिग्नलिंग उपकरण खराब हो गए, जिसके चलते विमान सेवाएं प्रभावित हो गईं। स्थिति यह रही कि बुधवार सुबह तक विजिबिलिटी कम होने और ATC की तकनीकी दिक्कतों की वजह से 6 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि कल 5 फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट कर दिया गया था। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CG News : एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि मरम्मत का काम तेजी से जारी है और सुबह 10 बजे तक विमानों का संचालन सामान्य होने की संभावना है। फिलहाल टेक-ऑफ में दिक्कत नहीं है, लेकिन लैंडिंग को लेकर अंतिम निर्णय पायलट और विजिबिलिटी पर निर्भर करेगा।

इस गड़बड़ी का असर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम पर भी पड़ा है। सीएम को आज जगदलपुर जाना था, लेकिन उनकी उड़ान का फैसला भी 10 बजे के बाद ही लिया जाएगा।

यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी यात्रा योजनाएं बिगड़ गई हैं। इंदौर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि अब उन्हें पहले भोपाल जाना पड़ेगा और फिर वहां से सड़क मार्ग से इंदौर पहुँचना होगा, जिससे यात्रा में अतिरिक्त वक्त और खर्च दोनों बढ़ जाएंगे।

कल डायवर्ट की गई फ्लाइट्स

तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण मंगलवार को हैदराबाद और कोलकाता से रायपुर आने वाली फ्लाइट्स को भुवनेश्वर भेजा गया। दिल्ली की फ्लाइट भोपाल, मुंबई की फ्लाइट नागपुर और पुणे की फ्लाइट को भी डायवर्ट करना पड़ा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *