CG News : तखतपुर. बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के बेलसरी प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ गलत व्यवहार और छात्राओं से बैड टच किए जाने की शिकायत के बाद शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए गए।
CG News : रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को गंभीर, शिक्षकीय मर्यादा के विपरीत और बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया, जिसके आधार पर सख्त कदम उठाने की अनुशंसा की गई। घटना के बाद बेलसरी और आसपास के क्षेत्रों में अभिभावकों में नाराज़गी है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से कठोर कार्रवाई करने और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर DEO ने शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।











