Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : स्टंट के जुनून में कानून बेपरवाह: फेयरवेल पर छात्रों की खतरनाक रीलबाजी, तीन जिलों में हड़कंप

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बावजूद सड़कों पर स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर छात्रों के खतरनाक स्टंट के तीन नए वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटकना, बोनट पर बैठकर एंट्री करना और हाईवे पर हूटर बजाते हुए रील बनाना शामिल है। ये घटनाएं जांजगीर-चांपा, सूरजपुर और धरसींवा क्षेत्रों से सामने आई हैं।

CG NEWS : पहला मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का है। यहां फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए छात्र पांच चारपहिया वाहनों में सवार होकर नेशनल हाईवे से गुजरे। इस दौरान छात्र कार की खिड़कियों से बाहर लटकते हुए और खड़े होकर हूटर बजाते नजर आए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

CG NEWS : सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, क्रेटा, डस्टर और किया सेल्टॉस सहित पांच वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, ये वाहन छात्रों के परिजनों के थे और वाहन छात्र ही चला रहे थे। वाहन चालकों के मौके पर नहीं मिलने पर वाहन मालिकों को थाने बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : दूसरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के खैरताल स्थित जीएलडी स्कूल का है। यहां 4 फरवरी को आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र-छात्राएं कार के बोनट पर बैठकर और खिड़कियों से बाहर लटककर स्कूल परिसर में एंट्री करते दिखाई दिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने वाहनों की पहचान कर चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन चालक पर 2800 रुपये का चालान काटा गया और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई।

CG NEWS : तीसरा मामला धरसींवा क्षेत्र के नगर पंचायत कुंरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। यहां भी फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्र चलती कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। छात्र कार में खड़े होकर हाथ लहराते और जश्न मनाते दिखे। कुछ छात्र हॉकी स्टिक लेकर नाचते हुए भी नजर आए। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है, हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

CG NEWS : लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील्स बनाने का बढ़ता क्रेज उन्हें जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर रहा है। इससे पहले भी रतनपुर रोड पर नेशनल हाईवे रोककर तलवार से केक काटने, मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिले में दरवाजे से बाहर निकलकर रील बनाने और पुराने रिवरव्यू इलाके में बाइक स्टंट के वीडियो सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

Related Articles

Popular Categories