CG NEWS : रायपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक अयोध्या में सम्पन्न हुई, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि बैठक में सम्पूर्ण भारतवर्ष से माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारी पहुंची जहां छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी को “इनोवेशन एक्सीलेंस” के खिताब से नवाज़ा गया।
CG NEWS : इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश ने रिपोर्टिंग के लिए पुनः कोहिनूर कैटेगरी प्राप्त किया। वही आप की अदालत कार्यक्रम में मध्यांचल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। श्रीमती राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी महिलाओं की प्रेरणा स्रोत है,उनके आत्मविश्वास और श्रेष्ठ करने के संकल्प ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है,उनके मार्गदर्शन एवं सफल निर्देशन में संगठन नए आयाम एवं ऊंचा मुकाम हासिल कर रहा है ।













