CG News : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल दोरनापाल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

VIKASH KHALKHO

सुकमा : सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भाजपा मंडल दोरनापाल द्वारा स्वास्थ केंद्र दोरनापाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे के मार्गदर्शन में और मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया। सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर दोरनापाल नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक ने भी रक्तदान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Read More : Yogi’s order : बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कड़ा रुख, कहा- “जो सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी सज़ा मिसाल बनेगी

अन्य प्रमुख उपस्थितियों में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जिला महामंत्री बलीराम नायक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय भदौरिया, और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी शिविर में उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदान की प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग किया।

Read More : Obama Trump Troll : ओबामा ने ट्रंप को किया ट्रोल, कहा- दुनिया की 80% समस्याओं के पीछे बूढ़े नेता

भाजपा मंडल दोरनापाल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का मंडल की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *