Actor Vijay’s rally : तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़, 30 लोगों की मौत

VIKASH KHALKHO

तमिलनाडु : तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन के अनुसार, इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे में कई बच्चे भी शामिल हैं।

रैली के दौरान भारी भीड़ के कारण लोग बेहोश होने लगे और अचानक अफरा-तफरी फैल गई। विजय ने भाषण बीच में रोककर भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की और पार्टी कार्यकर्ताओं से एंबुलेंस तक फंसे लोगों को पहुँचाने का अनुरोध किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़, 10 लोगों की मौत; कई बेहोशRead More : CG News : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल दोरनापाल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे। विजय ने मौके पर मौजूद लोगों को पानी की बोतलें दीं और घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से घायलों की मदद करने और व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।

विजय ने फरवरी 2025 में अपनी पार्टी लॉन्च की थी और अगस्त में पार्टी का फ्लैग व सिम्बल जारी किया। उन्होंने राजनीति में आने के बाद जनता की सेवा पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी। विजय और उनके परिवार ने अपने नाम पर बनी अन्य राजनीतिक गतिविधियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है।

Read More : Indresh Kumar : ‘सभी घुसपैठियों को दुनिया के मुस्लिम देशों में बाँट दिया जाए’ – RSS नेता इंद्रेश कुमार का बयान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत घायलों के इलाज और स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। मंत्री अंबिल महेश को मौके पर भेजा गया। सीएम ने घटना पर अफसोस जताया और जनता से सहयोग करने की अपील की।

Read More : Yogi’s order : बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कड़ा रुख, कहा- “जो सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी सज़ा मिसाल बनेगी

हादसे ने रैलियों और भीड़भरे आयोजनों में सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की अहमियत को एक बार फिर उजागर किया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *