plane crashes : विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश; 100 शव मिले

plane crashes : अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। यह हादसा शहर के मेघानीनगर क्षेत्र में हुआ, जहां विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा। विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। अब तक हादसे के स्थल से करीब 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकतर शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है और डीएनए जांच के बाद ही पहचान हो सकेगी।

plane crashes : विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। हालांकि भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सबसे पहले X पर रूपाणी के निधन की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दी। जिस इमारत से विमान टकराया, उसमें सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते थे। हादसे में 15 डॉक्टरों के घायल होने की भी सूचना है।

plane crashes : एअर इंडिया की फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और महज दो मिनट बाद, 1:40 बजे दुर्घटना हो गई। हादसे के तुरंत बाद इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। राहत और बचाव कार्य जारी है, और NDRF सहित अन्य टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories