Friday, March 27, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : पर्यावरण अधिकारी पर लगा संगीन आरोप: जनसुनवाई में उद्योग से सांठगांठ, मीडिया से मुखातिब होने पर पर्यावरण अधिकारी फंसते नजर आये

CG NEWS : अजय नेताम /तिल्दा-नेवरा। ग्राम सांकरा में आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई में भारी विरोध के बावजूद जनप्रतिक्रिया को मिली जुली करार देने पर पर्यावरण अधिकारी प्रकाश कुमार रबडे पर उद्योग पति से सांठगांठ करने का बड़ा आरोप लगा है । गौरतलब हो कि रायपुर जिला तिल्दा जनपद क्षेत्र के ग्राम सांकरा में प्रस्तावित मेसर्स नाकोडा इस्पात एवं पांवर उद्योग को लेकर जनसुनवाई आयोजित किया गया था।

CG NEWS : इस दौरान भारी तादाद में जनसुनवाई में शरीक हुए ग्रामीणों ने उद्योग के खिलाफत में नारेबाजी करते हुए एक स्वर में जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग किया , क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणों ने जनसुनवाई का पुरजोर विरोध किया , यहां तक कि स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि अगर इतने विरोध के बावजूद पर्यावरण विभाग प्रस्तावित उद्योग को सहमति देती है ,तो‌ फिर उग्र जन आंदोलन किया जावेगा । ग्रामीणों का विरोधी स्वर इस कदर मुखर हुआ कि जनसुनवाई की पीठासीन अधिकारियों को सुरक्षा घेरे में गंतव्य को रवाना किया गया । लेकिन यहां पर पीठासीन अधिकारियों में पर्यावरण अधिकारी प्रकाश कुमार रबडे ने पत्रकारों से मुखातिब होकर कुछ ऐसा कहा कि वहां शंका के घेरे में आ गया ।

CG NEWS : पत्रकारों के सवालों के जवाब में अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण स्वीकृती जनसुनवाई में मिली जुली असर रहा ,उस पर ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी का गुलाबी नोट के रंग में जवाब भी रंगीन हो गया । कहा जा रहा है कि संबंधित अधिकारी के अनुसार जनसुनवाई मिली जुली था जबकि वास्तविकता कुछ और बंया कर रही है , जनसुनवाई में ऐसा कोई भी ब्यक्ति सामने नहीं आया जो उद्योग लगाने‌ के पक्ष में समर्थन दिया हो ,जिसका विडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि किया जा सकता है.

 

CG NEWS : हालांकि कुछ तथाकथित नेताओं के माध्यम से कुछ सहमति पत्र दिया गया हो ,इसका अभिप्राय यह नहीं हो सकता कि मिली जुली असर माना जावें ,वहीं पर अधिकारी का यह भी जवाब रहा कि ग्रामीणों द्वारा दिये गये परिपत्र का अध्ययन नहीं किया गया है ,तो फिर सवाल यह उठता है कि बिना अध्ययन के वे मिली जुली असर जैसे जवाब कैसे दे सकते हैं ?

CG NEWS : इससे यह जाहिर होता है कि पूर्व नियोजित योजना के अनुसार जनसुनवाई के सप्ताह भर पहले ग्राम सरोरा , परसदा, टंडवा , जोता जैसे अन्य गांव में घुम घुमाकर नियम विरुद्ध जो सहमति पत्र पैसों के दम पर भराया गया है उस योजना मे‌ संबंधित अधिकारी अवगत थे इससे इंकार किया नहीं जा सकता , आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने जनसुनवाई के एक दिन पूर्व नियम विरुद्ध जनसुनवाई के पूर्व दिवस में भरे गए सहमति पत्र का टेबल में अवलोकन कर लिया था ,तभी तो उन्होंने बेहिचक अजीबोगरीब जवाब मिडिया को दिया जिससे वह फंसते नजर आ रहे हैं ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories