CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के दंतेश्वरी वार्ड में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
CG News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बैलाबाजार, दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह (75) और उसकी पत्नी विजय वीर (70) के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस के बाद दोनों सोने चले गए, लेकिन रात करीब 2 बजे फिर से झगड़ा शुरू हो गया।
CG News: इसी दौरान गुस्से में आकर तारासिंह ने घर में रखे नारियल काटने वाले औजार से पत्नी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
CG News: सुबह घटना की जानकारी बेटे को हुई, जिसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।











