CG News: जशपुर, छत्तीसगढ़। जिले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में एक युवक और युवती की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। युवक का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला, जबकि युवती की लाश उसी पेड़ के नीचे पड़ी थी। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
CG News: जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी, संदिला पैंकरा, खाना खाने के बाद घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
CG News: अगले दिन 17 सितंबर को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे युवती का शव मिला, वहीं उसी पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
CG News: मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृत युवती की पहचान संदिला पैंकरा, निवासी माटीपहाड़ छर्रा के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान चूड़ामणि साय के रूप में हुई है, जो टांगर गांव, थाना कांसाबेल का रहने वाला था। युवक के रिश्तेदार माटीपहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिस वजह से वह अक्सर वहां आता-जाता रहता था।










