हेमंत वर्मा /डोंगरगढ़। माईं की नगरी डोंगरगढ़ के कच्छ गुर्जर गुजराती भवन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का द्विवार्षिक जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में राजनांदगांव जिले के खंड और प्रखंड के जिम्मेदार बजरंगियों ने भाग लिया और उन्हें राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया गया।
वर्ग के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में बजरंग दल प्रांत संयोजक श्री शुभम नाग ने मार्गदर्शन किया, वहीं प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू ने दिवतीय सत्र में युवाओं को प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र में समरसता भोज आयोजित किया गया और प्रखंड डोंगरगढ़ के सहयोगियों ने प्रतिभागियों के आवास व भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की।
Read News : CG News : राजनांदगांव प्रवास पर डॉ. रमन सिंह, सखी वनस्टॉप सेंटर का भी करेंगे भूमिपूजन
जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विहिप विभाग मंत्री अनुप श्रीवास, सह मंत्री प्रशांत दुबे, बजरंग दल जिला संयोजक राहुलबल्देव मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। समापन सत्र में नगर में पथ संचालन किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
Read News : CG News : राजनांदगांव में कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएँ
पथ संचालन में विश्वनाथ यादव, राजेश दम्माणी, शशिकांत द्विवेदी, कुशाल भाई चावड़ा, अमित जैन, प्रफुल चावड़ा, अशोक चावड़ा, हिमांशु वेगड़, डॉ. राजेश राघोर्ते सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का संगठन ने आभार व्यक्त किया।













