CG NEWS : प्राथमिक शाला बोंडकापदर सलना में पालक शिक्षक मेगा बैठक और बच्चों द्वारा राखी निर्माण का आयोजन

0
431
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी:--शासकीय प्राथमिक शाला बोंडकापदर सलना संकुल मारागांव विकासखंड माकड़ी में आज पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पालक एस एम सी के सदस्य मध्यान भोजन संचालन समूह और गांव की वरिष्ठ नागरिक पंच और विद्यालय के प्रधान अध्यापक और शिक्षको के बीच बैठक आयोजन किया गया जिसमें स्कूल से संबंधित चर्चा परिचर्चा किया गया व बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को घर में बेहतर वातावरण मिले इसके लिए पालको से सहयोग की अपेक्षा की गई तथा वर्तमान में संचालित ई जादुई पिटारा निष्ठा एप व ई लाइब्रेरी से संबंधित पालकों से चर्चा किया गया।

CG NEWS : विद्यालय शिक्षको द्वारा निर्मित प्रिंट रिच को देखकर विद्यालय के पालकों द्वारा इतने कम अनुदान राशि में अच्छा प्रिंट रिच वातावरण तैयार किया गया जिसको पालकों द्वारा शिक्षकों के प्रयास को सराह गया और सहयोग देने की बात कही गई तथा अस्थाई बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु गांव के लोगों द्वारा बनाने की बात कही गई जिससे विद्यालय की सुंदरता और बढ़े इसके बाद बच्चों द्वारा शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन में राखी निर्माण किया गया। इस राखी को बच्चों द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत हर एक पेड़ को बच्चों द्वारा राखी बांधकर उनको बचाने का संकल्प लिया गया।

 

CG NEWS : तथा इस विद्यालय में सत्र 2024-25 कक्षा पांचवी के तीन छात्रों में से एक छात्रा का संयुक्त एकलव्य विद्यालय शामपुर में चयन हुआ है व अन्य दो छात्राओं का चयन कस्तूरबा आश्रम माकड़ी में हुआ है जिसमें वहां के प्रधानाध्यापक श्री भरत कुमार देवांगन व शिक्षक केलेश्वर चनाप के मार्गदर्शन से हुआ है पालकों द्वारा भविष्य में शिक्षकों के इस प्रयास पर और विद्यालय को प्रिंट रिच में सहयोग प्रदान करने के लिए समय देने की बात कही गई आज के इस कार्यक्रम में गांव के पंच पालक व मध्यान्ह भोजन संचालन समूह उपस्थित थे और इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री भरत कुमार देवांगन व शिक्षक केलेश्वर चनाप रसोईया श्री विष्णु मरकाम व वरिष्ठ नागरिक श्री गोपाल मरकाम व वह सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here