Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

CG NEWS: NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप, संघ की मांगों पर कब आदेश होगा जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, देखें वीडियो

CG NEWS: रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और अब यह आंदोलन 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 5 मांगों को सरकार ने मानने का दावा किया है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि कोई लिखित आदेश अब तक नहीं मिला, इसलिए वे काम पर नहीं लौटेंगे।

CG NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

CG NEWS: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की पांच मांगों पर सहमति बन चुकी है और संबंधित आदेश जल्द जारी होंगे। उन्होंने कर्मचारियों से मंत्री की बात पर भरोसा रखने की अपील की और यह भी कहा कि सोमवार को रायपुर में एक बैठक होगी, जिसमें अन्य मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।

 

 

CG NEWS: धरना-प्रदर्शन और ‘सवाल रैली’

CG NEWS: रविवार को NHM कर्मचारियों ने “आपने बनाया है तो संवारेंगे कब?” के नारे लगाते हुए रैली निकाली और सभी जिलों में भाजपा जिला कार्यालयों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि भाजपा ने चुनाव में नियमितीकरण का वादा किया**, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

CG NEWS: संघ की मांगें और आरोप

CG NEWS: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और महासचिव कौशलश तिवारी ने बताया कि सरकार को अब तक 160 से अधिक ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यदि आंदोलन लंबा खिंचता है तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

CG NEWS: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित:

CG NEWS: हड़ताल के चलते राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था ठप
लैब टेस्ट, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र बंद
स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच बंद
टीबी, मलेरिया, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों के मरीजों को दवा नहीं मिल रही

CG NEWS: NHM कर्मचारी संघ की 10 प्रमुख मांगें:

1. संविलियन एवं स्थाईकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3. नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों के लिए आरक्षण
4. पारदर्शी कार्य मूल्यांकन प्रणाली
5. मेडिकल अवकाश की सुविधा
6. लंबित 27% वेतन वृद्धि
7. न्यूनतम 10 लाख की कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा
8. ग्रेड पे का निर्धारण
9. अनुकंपा नियुक्ति
10. स्थानांतरण नीति की व्यवस्था

CG NEWS: क्या आगे बढ़ेगा समाधान?

CG NEWS: अब निगाहें रायपुर में होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें कर्मचारियों की बची हुई मांगों पर मंथन होना है। यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। इसके चलते न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी, बल्कि सरकार की छवि पर भी सवाल खड़े होंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर से खाटू श्याम के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू, सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर और आसपास के श्रद्धालुओं...

C.G News : रेल यात्रियों के लिए राहत, बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें फिर से बहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रेल यात्रियों के लिए बड़ी...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

Related Articles

Popular Categories