Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : एनएचएम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा — जल सत्याग्रह से जताया विरोध, 23वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

CG NEWS : रायपुर : नियमितीकरण, ग्रेड पे और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी पिछले 23 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज कर्मचारियों ने बड़ी रैली निकालकर पिकरी तालाब में पहुँचकर जल सत्याग्रह किया और शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ बुलंद की।

CG NEWS : कर्मचारियों ने कहा कि—हम आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं, किंतु हमें स्वयं मेडिकल अवकाश, ग्रेड पे और सामाजिक सुरक्षा तक का लाभ नहीं मिलता। लंबित 27% वेतन वृद्धि, चिकित्सा परिचिया,अनुकंपा नियुक्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी है।

CG NEWS : वर्ष 2023 में 31 दिन के आंदोलन के दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी और केदार कश्यप उपस्थित होकर यह आश्वासन दे चुके थे कि “सरकार बनने के 100 दिवस के भीतर नियमितीकरण व समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।” किंतु वर्तमान सरकार को बने 20 माह से अधिक हो गए हैं और अब तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

CG NEWS : प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी तथा प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी सीमित संसाधनों कम वेतन सुविधा बिना सामाजिक सुरक्षा के 20 वर्षो से ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था संभाल रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यदि सरकार ने अब भी लिखित आदेश जारी नहीं किया, तो आंदोलन और उग्र होगा तथा किसी भी विषम परिस्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

CG NEWS : आज की रैली में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने तिरंगा झंडा और मांगों से संबंधित तख्तियाँ हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए तालाब में जल सत्याग्रह किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Related Articles

Popular Categories