CG NEWS : नव नियुक्त रेलवे सलाहकार (एनसीआर) श्री आलोक द्विवेदी ने किया प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण

0
149
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : हेमंत वर्मा/ राजनांदगाव : सलाहकार, नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे, (भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) एवं सलाहकार भारतीय जनता पार्टी के प्रथम आगमन एवं निरीक्षण किया गया जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म से लेकर खाने से पीने तक एवं पब्लिक टॉयलेट और वेटिंग रूम और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया की रेलवे की सुविधा सुचारू रूप से सही माध्यम से चलती रहनी चाहिए ।

आलोक द्विवेदी प्रस्थान के उपरांत ही निरीक्षण शुरू कर दिया उन्होंने पहले प्रयागराज संगम जंक्शन में निरीक्षण किया उसके बाद वह प्रयागराज जंक्शन गए और पूरी तरह से यात्रियों की सुविधाओं को लेकर उनसे वार्तालाप की और अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने की बात कही दौरान स्टेशन डायरेक्टर श्री द्विवेदी जी से वार्ता की और प्रथम आगमन पर डीजीएम अतुल कुमार मिश्रा और डीआरएम रजनीश अग्रवाल जी से अपनी बात रखी द्विवेदी जी बहुत ही कम उम्र के बहुत ही तेज तर्रार रेलवे सलाहकार नियुक्त हुए हैं.

CG NEWS : सभी समर्थकों ने एवं अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की द्विवेदी ने कहा की आने वाला कल यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं हमारे मुख्यमंत्री योगी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेल उन ऊंचाइयों को छूने जा रहा है कई नई नीतियां बहुत जल्द सुविधाओं के साथ जनता तक पहुंचने वाली है और रेलवे की सुचारू रूप से सेवा को ठीक करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी इस निरीक्षण के दौरान कौशल सिंह पटेल जी, राहुल सिंह अमित पटेल ,दीपक पवन, एवं रेलवे पुलिस प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन कर्मचारी मौजूद रहे

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here