Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: सड़क हादसे में नगर पालिका अध्यक्ष की कार पलटी, चालक...

CG NEWS: सड़क हादसे में नगर पालिका अध्यक्ष की कार पलटी, चालक की मौत, अध्यक्ष बाल-बाल बचे

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: खैरागढ़ : खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे निजी चालक सुनील सिंह (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, सुनील सिंह गुरुवार को अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़ने गए थे। लौटते समय रास्ते में जाम लगने पर उन्होंने अध्यक्ष पति नंद चंद्राकर से संपर्क किया, जिन्होंने जल्दबाजी न करने की सलाह दी। लेकिन शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे ग्राम सेवती के पास तेज रफ्तार के कारण कार पलट गई।

CG NEWS: स्थानीय लोगों की सूचना पर नगपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सुनील सिंह ग्राम सहसपुर का निवासी था और उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। हादसे से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here