CG News : रायपुर। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिनें इन दिनों अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। चौथे दिन भी रायपुर के तूता धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं डटी हुई हैं, वहीं विभिन्न संभागों में भी विरोध की लहर फैल रही है।
CG News : मितानिन संघ का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगें अब सरकार को माननी ही होंगी। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में स्थायी संविलियन, मानदेय में 50% क्षतिपूर्ति वृद्धि और किसी भी एनजीओ के माध्यम से कार्य न लेने की शर्त शामिल है। आज सरगुजा संभाग की मितानिनों ने मोर्चा संभाला, जबकि कल बस्तर संभाग की महिलाएं मैदान में उतरेंगी।
आंदोलन का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। कई ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं और मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मितानिन संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो यह विरोध प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन में बदल सकता है।













