रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को मंत्रियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया। जारी सूची में तीन नये मंत्रियों को जिला प्रभार सौंपा गया है।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को राजनांदगांव, मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को सक्ति और मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभार मिला है।
वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री श्याम बिहारी को बलौदाबाजार तथा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को भी राजनांदगांव का प्रभार सौंपा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से संतुलन बनाने और नये मंत्रियों को जिला स्तर पर सक्रिय जिम्मेदारी देने के लिए किया गया है।
















