CG NEWS : जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा आरक्षक शिव बघेल ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी कर ली। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस विभाग ने जांच करवाई। जांच में आरक्षक का आचरण सेवा नियमों के विपरीत और अमर्यादित पाया गया।
READ MORE : Narayanpur Breaking : नक्सल नेटवर्क की टूटी कमर, करोड़ों का इनामी टॉप कमांडर ढेर….
CG NEWS : आरक्षक शिव बघेल वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ है। जानकारी के अनुसार, उसका अपनी पत्नी के रहते किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था और उसने उसी महिला से विवाह भी कर लिया। शिकायत के आधार पर राजपत्रित अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में अनुशासनहीनता और अमर्यादित व्यवहार की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
READ MORE: आईएसआई जासूसी केस : यूट्यूबर ज्योति का इंदौर कनेक्शन आया सामने…देखें वीडियो













