CG NEWS : अजय नेताम /तिल्दा नेवरा : तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर के अंतर्गत की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 770 ग्राम गांजा एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है।
CG NEWS : थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी को 2 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अपाचे बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर तिल्दा की ओर आ रहा है। सूचना पर तुरंत चलित नाकेबंदी की गई, जहां संदिग्ध वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी गोलू देवार (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा के पास से गांजा बरामद किया गया।
CG NEWS : पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 539/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा नेवरा स्टाफ और सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।











