Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

CG NEWS: घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोर गिरफ्तार – 50 हजार का माल बरामद, संगठित अपराध की धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा । घरघोड़ा पुलिस ने सुने मकान में सेंधमारी कर लोहे के सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा है।

CG NEWS: मामला 1 सितंबर का है जब ग्राम बोटीगुहा पुरानी बस्ती निवासी प्रार्थी अबुजर तमन्नाई ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसके पुराने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे चैनपुली, पाइप, ड्रम और अन्य लोहे के सामान चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

CG NEWS: जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर संदेह के आधार पर ग्राम चोटीगुडा निवासी तीन युवकों – गुरूचरण राठिया (28), संदीप पैकरा (26) और विद्याधर चौहान (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ पर तीनों ने संयुक्त रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी गुरूचरण राठिया की निशानदेही पर एक्वाटेक्स कंपनी का 2 एचपी मोनोब्लॉक पंप, चैनपुली, एक ड्रम और पांच नग लोहे के पाइप बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।

CG NEWS: पुलिस ने आरोपियों के संगठित रूप से अपराध करने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी और उन्हें आज गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक दीपरोशन एक्का और उधो पटेल की अहम भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories