CG NEWS :धीरज मेहरा /जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बीती देर रात नगर के चांदनी चौक में एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई। इस दौरान बाइक में सवार दोनों युवक बुरी तहर घायल हो गए, वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी और दोनों घायल बाइक सवारों को महारानी अपस्ताल भिजवाया।जहां घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर कर दिया गया ।जहां उनका उपचार जारी है।
CG NEWS :घायलों को जब महारानी अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर नहीं होने का आरोप घायलों के परिजनों ने लगाया , यहां तक कि जिस एम्बुलेंस से घायलों को महारानी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भिजवाया का रहा था उसमें भी खाली सिलेंडर रखा हुआ था ,जब परिजनों ने आपत्ति दर्ज करवाई तब जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर लाया गया।











