CG News : रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। इस अवसर पर चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा, जिन पर कुल मिलाकर लगभग 96 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सभी परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
Read more : CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
CG News : विधायक राजेश मूणत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहली परियोजना दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए शाला भवन का लोकार्पण है। यह शाला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए लाभकारी साबित होगा।
दूसरी परियोजना ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन है। इसके अतिरिक्त रिंगरोड क्रमांक-2 पर दो महत्वपूर्ण ओवरपास निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। पहला ओवरपास बंगाली होटल के पास जरवाय मार्ग पर 23.89 करोड़ रुपए की लागत से और दूसरा हीरापुर चौक पर 49.40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगा।
Read More : शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन : जानें मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और भोग….
यह सभी परियोजनाएं रायपुर के नागरिक जीवन और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।













