CG News: रायगढ़ में एक ठग ने खुद को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा दिया और 22 लाख रुपये ठग लिए। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर अपराध दर्ज किया है।
नगर निवासी समारू राम टंडन ने सिटी कोतवाली थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि अप्रैल 2025 में रायपुर में कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई से मिला। कुमार राम ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया। उसने मंत्रालय में अच्छी जान-पहचान होने का दावा किया।
CG News: किस्तों में ऐंठी लाखों की रकम
सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करते हुए उसने अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे डीगेश कुमार का बायोडाटा भेजा। कुमार राम ने पांच लाख रुपये की मांग की। उसने अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी पूछा।
CG News: पीड़ित ने अपने भाई पिंटू लहरे, भतीजे राजेश साहू और लोकनाथ चौहान के बारे में बताया। सभी का बायोडाटा कुमार राम ठाकुर को भेजा गया। कुमार राम ठाकुर के रायगढ़ आने पर उसे चार लाख रुपये दिए। शेष रकम ऑनलाइन माध्यम से नौ लाख बयानबे हजार पांच सौ रुपये भेजी गई।











