Tuesday, May 19, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : जशपुर फोरम की बैठक में विकास पर फोकस—जल आपूर्ति से लेकर अतिक्रमण तक मुद्दों पर चर्चा

CG NEWS : जशपुर नगर – गौरी शंकर :* बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार मे आयोजित हुए जशपुर फोरम की बैठक मे अव्यवस्थित सब्जी बाजार को लेकर शहरवासियों ने व्यवस्थित करने की मांग रखी। शहर वासियों का कहना था कि बस स्टैंड से लेकर साप्ताहिक बाजार तक सड़क के दोनों और सब्जी विक्रेताओं के बैठ जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है और जाम से लोग परेशान हैँ। फोरम की यह बैठक जशपुर की विधायक रायमुनी भगत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

CG NEWS : इस बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास के साथ नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर के एसडीएम वीएस मस्के, नगर पालिका के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय के साथ पार्षद,नगरवासी शामिल थे।कलेक्टर रोहित व्यास ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि शहरवासियों की अपेक्षा और जरूरत के अनुरूप शहर के विकास की रुपरेखा तैयार करने के लिए जशपुर फोरम की परिकल्पना की गईं है। इसी साल जनवरी मे फोरम की पहली बैठक आयोजित की गईं थी। उन्होंने पहले बैठक मे लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की जानकारी बैठक मे रखने का निर्देश सीएमओ उपाध्याय को दिया।

निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश

सीएमओ ने बताया कि जनबरी मे आयोजित फोरम की पहली बैठक मे शहर मे चौपाटी निर्माण, बाजार को व्यवस्थित करने, चौक चौराहों के संवारने, गमहरिया के जर्जर पुल का जीर्णोद्धार, बांकी टोली मे जल आपूर्ति मे सुधार,ऑटो स्टैंड को व्यवस्थित करना अतिक्रमण करने पर सहमति बनी थी। इन निर्णयों पर किये गए कार्यो की जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया की अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत सरकार ने 86 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 8 दिसंबर को टेंडर ओपन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लावा नदी मे प्रस्तावित योजना के तहत 102 किमी पाईप लाइन विस्तार,5 नए पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा।

निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर की जल समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी। शहर के अटल आवास के पास आडोटोरीयम निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। कन्या स्कुल के पास 11 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य जारी है। कलेक्टर व्यास ने सीएमओ को परिसर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने और एक साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।सीएमओ ने बताया की चौपाटी, तालाब सफाई के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और बस स्टैंड के ड्राइंग डिजाइन के लिए आर्कीटेक्ट बुलाया गया है। कलेक्टर ने सभी प्रस्ताव को एक-एक कर स्वीकृति के लिए शासन के
पास भेजनें का निर्देश दिया। सीमा विस्तार की उठी मांग-*

बैठक मे नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार की मांग भी नगरवासियों द्वारा उठाई गईं।शहरी क्षेत्र मे विकास कार्यों के लिए हो रही जमीन की किल्ल्त और लम्बे समय से सीमा विस्तार ना होने का उल्लेख करते हुए मांग रखी गईं। सीमा विस्तार के लिए पुरनानगर, बाधरकोना, जुरगुम, बालाछापर, ग़महरिया, बाधरकोना और ग्राम पंचायत बाधरकोना को नगर पालिका मे शामिल करने का सुझाव दिया गया। कलेक्टर व्यास ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र होने के कारण ग्राम पंचायतो की सहमति अनिवार्य होंगी। इस पर संबंधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने का निर्णय हुआ।

एसआईआर कराने की अपील

बैठक के आखिरी मे कलेक्टर रोहित व्यास ने नगरवासियों से मतदाता गहन पुनरनिरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम मतदाता सूची मे पुष्टि कराने और नगर पालिका मे टैक्स जमा करने की अपील की। जशपुर के स्वच्छता रैंकिंग मे सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर भी कलेक्टर ने जोर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories