CG News : कवर्धा। भारत माता चौक स्थित भव्य दुर्गा पंडाल में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पंडाल का पीछे का हिस्सा खाक हो गया और मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई।
CG News : सूत्रों के मुताबिक, पंडाल में आग लगने के समय चार भक्त समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर तेजी से काबू पाया। वहीं, पंडाल का सामने वाला हिस्सा सुरक्षित रहा।
इस बार भारत माता चौक पर पहली बार अत्यंत आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया था, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र था। अचानक लगी आग ने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को हैरानी में डाल दिया।
Read more : CM Yadav Schedule Today : सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम…
आयोजन समिति ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आगे ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए जाएंगे।













