रोशन सेन/माकड़ी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़िदगाँव (वि.ख. माकड़ी) के खिलाड़ियों ने खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र पीतांबर नेताम और कृतिका मरकाम का चयन राष्ट्रीय स्तर रग्बी प्रतियोगिता (गोवा) के लिए किया गया है।
पीतांबर नेताम की उपलब्धि
जगदलपुर (C.G.) में 21 से 24 सितम्बर 2025 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल रग्बी प्रतियोगिता में पीतांबर ने -19 वर्ष आयु वर्ग में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। यह लगातार दूसरी बार है जब पीतांबर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए और उत्कृष्ट खेल दिखाया।
Read More : CG News : परपोड़ा के शिवनाथ नदी में मिला अधेड़ का शव, मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम
कृतिका मरकाम का चयन
पीतांबर के साथ-साथ कृतिका मरकाम का भी प्रदर्शन शानदार रहा, जिसके आधार पर उनका भी चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है।
संस्था ने दी शुभकामनाएँ
संस्थान के प्राचार्य फूलन नेताम, सीएससी लुद्रू मरकाम और पूरे विद्यालय स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।













