Monday, September 28, 2026
Home Jobs Sarkari Naukari : SSC ने शुरू की हेड कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के...

Sarkari Naukari : SSC ने शुरू की हेड कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के लिए आवेदन प्रक्रिया, 15 अक्टूबर तक आखरी मौका

Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक बेहतरीन अवसर दिया है। SSC ने हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

READ MORE : CG ED Raid Update : ED की सबसे बड़ी रेड, कस्टम मिलिंग घोटाले का पैसा खपाने वाले रायपुर के रहेजा और बिलासपुर के ‘सुल्तानिया’ ग्रुप निशाने पर…

Sarkari Naukari : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 24 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025
फॉर्म करेक्शन विंडो 23 से 25 अक्टूबर 2025
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 (संभावित)

पदों का विवरण और योग्यता

पद का नाम कुल पद शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा (01 जुलाई 2025 को)
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) 552 पद इंटरमीडिएट (गणित और विज्ञान के साथ) या संबंधित ट्रेड में NTC सर्टिफिकेट। 18 से 27 वर्ष
कॉन्स्टेबल ड्राइवर 737 पद 10+2 (इंटरमीडिएट) पास और वैध हेवी ड्राइविंग लाइसेंस। 21 से 30 वर्ष

शारीरिक मापदंड: कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए न्यूनतम हाइट 170 सेमी होना अनिवार्य है। आरक्षण: SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

READ MORE : Raipur Motorsports Event : रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मोटोक्रॉस, 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब स्टेडियम में दिखेगा 100 प्रो-राइडर्स का दम|

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

  • आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये। SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क।
  • आवेदन कैसे करें: उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाएं, ‘Apply’ सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन और लॉग इन के बाद फॉर्म भरकर, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

यह भर्ती दिल्ली पुलिस में शामिल होने का एक शानदार अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here