Railway Jobs 2025 : रेलवे में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर

नई दिल्ली, 06 सितंबर 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

Read News : Child trafficking : दिल्ली पुलिस ने बच्चा तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 6 नवजात सुरक्षित

भर्ती में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 272 पद हैं, जिनका शुरुआती वेतन 44,900 रुपये है। फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के 105 पदों पर 29,200 रुपये, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के 33 पदों पर 35,400 रुपये, जबकि डायलिसिस टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर और ईसीजी टेक्नीशियन के 4-4 पदों पर 25,500 से 35,400 रुपये तक वेतन निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा पद के अनुसार 18-20 वर्ष, अधिकतम 33-40 वर्ष तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी RRB के आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

Read News : Telangana High Court : सीजेआई बोले : अदालत को राजनीतिक अखाड़े में न बदला जाए, रेवंत रेड्डी याचिका खारिज

चयन प्रक्रिया:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  2. दस्तावेज सत्यापन

  3. मेडिकल टेस्ट

CBT में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।

Read News : Telangana High Court : सीजेआई बोले : अदालत को राजनीतिक अखाड़े में न बदला जाए, रेवंत रेड्डी याचिका खारिज

आवेदन प्रक्रिया:

  • indianrailways.gov.in पर जाएं और अपने क्षेत्र का RRB चुनें।

  • पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन खोलें।

  • “Apply Online” या “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क जमा करके “Final Submit” पर क्लिक करें।

  • आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories